आइटीबीपी जवान ने खुद को मारी गोली, रेफर
आदर्श इंटर विद्यालय सिरदला स्थित अस्थाई पुलिस कैंप में मंगलवार को संतरी ड्यूटी पर तैनात आइटीबीपी के जवान लवि कुमार त्यागी ने खुद को गोली मार आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल से गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जवान उत्तर प्रदेश के शामली जिले के शामली थाना क्षेत्र के जसड़ा गांव का रहने वाला है।
आदर्श इंटर विद्यालय, सिरदला स्थित अस्थाई पुलिस कैंप में मंगलवार को संतरी ड्यूटी पर तैनात आइटीबीपी के जवान लवि कुमार त्यागी ने खुद को गोली मार आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल से गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जवान उत्तर प्रदेश के शामली जिले के शामली थाना क्षेत्र के जसड़ा गांव का रहने वाला है।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव ने कैंप पहुंच कर अन्य जवानों से घटना की जानकारी ली। घायल के साथी राजकुमार ने बताया कि लवि पुलिस कैंप की छत पर संतरी की ड्यूटी कर रहा था। मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। इसी बीच उन्होंने अपने राइफल से खुद को गोली मार ली, जो पेट में लगी। इसके बाद वह जमीन पर गिर गया। फायरिग की आवाज सुनकर आसपास रहे साथी जवान पहुंचे। उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। आइटीबीपी के सब इंस्पेक्टर अरुण चंद्रा ने सिरदला थाना में घटना की लिखित सूचना दी है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि इंसास राइफल को उच्च अधिकारी के निर्देश पर सीज कर लिया गया है। साथ ही उनके मोबाइल को भी जब्त किया गया है। रजौली इंस्पेक्टर बिनोद सिंह व सिरदला सीओ ठुइयां उरांव ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए तीन-चार दिनों पूर्व ही आइटीबीपी की कंपनी नवादा पहुंची थी।