बाइक दुर्घटना में युवक जख्मी
राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 31 राजा देवर गांव के पास बोलेरो की चपेट में आने से बाइक चालक।
By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Oct 2018 09:54 PM (IST)Updated: Mon, 29 Oct 2018 09:54 PM (IST)
नवादा। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 31 राजा देवर गांव के पास बोलेरो की चपेट में आने से बाइक चालक रंजीत कुमार जख्मी हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल नवादा में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। घायल रंजीत कुमार माधोपुर का निवासी था। वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से नवादा जा रहा था। तभी ट्रक चालक द्वारा चकमा दिए जाने के कारण रविवार की दोपहर दुर्घटना हुई। इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को मोबाइल से दी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें