सड़क दुर्घटना में भाई-बहन जख्मी
हिसुआ-नवादा पथ पर बलियारी गांव के समीप शनिवार की सुबह हुई दुर्घटना में भाई-बहन जख्मी हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Jul 2018 06:56 PM (IST)Updated: Sat, 14 Jul 2018 06:56 PM (IST)
नवादा। हिसुआ-नवादा पथ पर बलियारी गांव के समीप शनिवार की सुबह हुई दुर्घटना में भाई-बहन जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार एकनार निवासी भोला वर्मा का पुत्र विवेक कुमार व पुत्री मेघा कुमारी मोटरसाइकिल से हिसुआ आ रहे थे। बलियारी के समीप बेलोरो ने पीछे से धक्का मार दिया। स्थानीय लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां इलाज किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें