पोषण मेले में दी गई कई जानकारियां
प्रखंड मुख्यालय में पोषण मेला का आयोजन किया गया। महिला एवं किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण
प्रखंड मुख्यालय में पोषण मेला का आयोजन किया गया। महिला एवं किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर आयोजित इस मेले में ग्रामीण महिलाओं को पोषण के लिए जागरूक करने संबंधी जानकारी दी। मुख्य अतिथि प्रमुख रेणू देवी ने उपस्थित लोगों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा। इस मौके पर शिविर में उपस्थित गर्भवती महिलाओं की बाल विकास परियोजना अधिकारी अनिता कुमारी ने गोद भराई की। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ. जुबेर ने 6 माह के शिशुओं को ठोस आहार खिलाकर अन्न प्राशन करवाया। प्रखंड सभागार में आयोजित पोषण मेला की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार ने की। उन्होंने कहा कि सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्कता है। पौष्टिकयुक्त भोजन बहुत जरूरी है। बच्चों को समय -समय पर स्वास्थ्य जांच भी जरूरी है। मौके पर महिला पर्यवेक्षक रंजीता कुमारी, पुष्पा रानी, कुमारी संजू सिन्हा, आशा सहयोगिनी व सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।