दबंगों ने महिला मुखिया के घर में लगाई आग
जिले में दबंगों का अनुसूचित परिवार पर हमला जारी है। अकबरपुर के खैरा गांव से उठी आग की लपटें पकरीबरावां के डुमरांवा से होते हुए रजौली पहुंच गई है। रजौली में अमांवा पूर्वी पंचायत की मुखिया ¨रगा देवी के घर को आग के हवाले कर दिया गया। इस बावत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जिले में दबंगों का अनुसूचित परिवार पर हमला जारी है। अकबरपुर के खैरा गांव से उठी आग की लपटें पकरीबरावां के डुमरांवा से होते हुए रजौली पहुंच गई है। रजौली में अमांवा पूर्वी पंचायत की मुखिया ¨रगा देवी के घर को आग के हवाले कर दिया गया। इस बावत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
बताया जाता है कि रविवार की देर रात करीब दस बजे अमांवा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन चल रहा था। इस क्रम में तालाब के पास पहुंचते ही मुखिया के देवर सोनू कुमार को वहां देख अंकित ¨सह, अविनाश ¨सह, सोनू ¨सह, सत्येन्द्र ¨सह, छोटू ¨सह, अमित ¨सह व ¨प्रस राय आग बबूला हो उठे तथा उसे पकड़कर विद्यालय के अंदर लेकर चले गए। वहां रॉड से प्रहार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। बचाव में पहुंचे कुंदन राजवंशी के सर पर रॉड से प्रहार कर जख्मी कर दिया गया।
सूचना के आलोक में पहुंचे मुखिया पति बीरेन्द्र राजवंशी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। उसके बाद मुखिया के घर में आग लगा दिया। आग लगाने के पूर्व सभी सदस्य जान बचाने के लिए घर छोड़ फरार हो गए। आगजनी में तीन बकरी व 5 मुर्गियों के साथ घर में रखा अनाज समेत अन्य सामग्री जलकर राख हो गया। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तथा आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की है। सभी आरोपित घर छोड़कर फरार होने में सफल रहे। घटना के बाद अनुसूचित टोले के लोगों में रोष व्याप्त है। मुखिया ने प्रशासन से पूरे परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। इधर, आरोपित पक्ष का कहना है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान दोनों पक्षों के नशेड़ियों के बीच मारपीट हुई थी। रात में मामला शांत हो गया था। सुबह में स्वयं घर में आग लगा फर्जी मुकदमा में कुछ लोगों को फंसाने का काम किया जा रहा है। बहरहाल, मामला जो भी गांव में तनाव व्याप्त है। बता दें कि जिले में हाल के दिनों अनुसूचित परिवार पर हमले की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।