हॉकर को केरोसिन आवंटन नहीं होने से मचा हाहाकार
प्रखंड के हॉकरों को दिसम्बर माह का केरोसिन तेल का आवंटन नहीं मिलने से उपभोक्ताअ
नवादा। प्रखंड के हॉकरों को दिसम्बर माह का केरोसिन तेल का आवंटन नहीं मिलने से उपभोक्ताओं में हाहाकार मच गया है। जिससे उनलोगों के घरों में अंधेरा छाया हुआ है। वहीं दूसरी ओर डीलरों द्वारा भी पूर्ववर्ती उपभोक्ताओं को केरोसिन तेल नहीं देने से स्थिति गंभीर बनी हुई है। बता दें कि वैसे गरीब जिनके घरों में विद्युत सेवा नहीं है, वैसे लोगों के लिए घरों में रोशनी प्रदान करने के लिए एकमात्र साधन केरोसिन तेल ही है। जिस पर उनलोगों को निर्भर रहना पड़ता है। पर इस माह में हॉकर को ही केरोसिन मुहैया नहीं होने से गरीबों को नहीं मिल पा रहा है। वहीं दूसरी ओर आपूर्ति विभाग के नए आदेश के तहत अब सिर्फ खाद्य सुरक्षा योजना के उपभोक्ताओं को ही केरोसिन तेल वितरण करने के आदेश के बाद ग्रामीणों में हाहाकार मच गया है।