विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिसुआ में जाम से मिली बड़ी राहत: सड़कों से हटा अतिक्रमण, अब नए बस स्टैंड से ही होगा लंबी दूरी की बसों का संचालन

Published: Thu, 26 Nov 2026 05:53 PM (IST)

दैनिक जागरण की खबर के बाद हिसुआ नगर प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की, जिससे शहर को भीषण जाम से राहत मिली है। अब लंबी दूरी की बसें नए बस स्टैंड से चलेंगी, और आदेश न मानने पर जुर्माना व कानूनी कार्रवाई होगी।

हिसुआ में जाम से मिली बड़ी राहत (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

हिसुआ में जाम से मिली बड़ी राहत (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. दैनिक जागरण की खबर के बाद हिसुआ में अतिक्रमण हटा।

  2. शहर को भीषण जाम से मिली बड़ी राहत।

  3. लंबी दूरी की बसें अब नए बस स्टैंड से चलेंगी।

संवाद सूत्र, हिसुआ। हिसुआ नगर में जाम से जूझते आमजनाें की परेशानी से संबंधित दैनिक जागरण की खबर ने असर दिखाया है। जाम लगने से हो रही परेशानी के बाबत बीते 23 नवंबर को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। 

जिसके बाद हिसुआ नगर प्रशासन ने स्थानीय पुलिस - प्रशासन के सहयोग से गुरुवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की। इस दौरान ईओ आतिश रंजन, बीडीओ देवानंद कुमार सिंह और थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के साथ हीं काफी संख्या में पुलिस और नगर परिषद के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

नगर प्रशासन का की यह कार्रवाई मुख्य रूप से शहर में लगने वाले भीषण जाम की समस्या से निदान को लेकर था। ईओ आतिश रंजन ने बताया की नए बस स्टैंड के निर्माण और उद्घाटन के बावजूद भी आजतक वहां से बसों का परिचालन शुरू नहीं किया जाना निराशाजनक है। 

चौक पर बस ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों का कब्जा

इसके कारण विश्वशांति चौक पर बस ऑटो एवं ई रिक्शा चालक पूरे दिन कब्जा जमाए रहते हैं। उन्होंने बस खासकर लम्बी दूरी की बसों के संचालकों से अपने - अपने वाहनों का परिचालन शुक्रवार से नए बस स्टैंड से कराने और पुरानी बस स्टैंड को लोकल सवारी वाहनों, ई रिक्शा और ऑटो के लिए सुरक्षित करने का निर्देश दिया। 

इस दौरान कई बस संचालकों ने भी अपनी समस्याएं बताई। ईओ ने हरहाल में शुक्रवार से नए बस स्टैंड से बसों के परिचालन की बात कही। और स्पष्ट चेतावनी देते हुए वाहन संचालकों को आदेशों की अवहेलना पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की बात कही। 

निर्धारित स्थल पर दुकान लगाने का आदेश

देखना होगा कि आदेश का किस हद तक अनुपालन हो पाता है। इस बीच नगर क्षेत्र में की गई कार्रवाई से पूर्व नगर परिषद द्वारा पिछले कई दिनों से माइकिंग के जरिए फुटपाथियों को निर्धारित स्थल पर दुकान लगाने के लिए कहा जा रहा था। जिसके कारण गुरुवार सुबह से हीं हिसुआ बाजार का नजारा बदला हुआ दिखा। आम दिनों की तरह सड़क किनारे कब्जा जमाए सभी फुटपाथी दुकानदार गुरुवार को अपनी-अपनी दुकान बेरीकेडिंग के अंदर ही रखे। जबकि पुरानी बस स्टैंड में पूरे दिन कब्जा जमाए रहने वाले लम्बी दूरी की एक भी बसें कार्रवाई अवधि में नहीं दिखी।

नगर परिषद की कार्रवाई से स्थानीय लोगों में सड़क जाम से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। अन्य दिनों की तरह लगने वाला भीषण जाम गुरुवार को बिलकुल नहीं लगा। कुछ लोगों ने पुरानी बस स्टैंड में लगातार कुछ दिनों तक इस तरह की कार्रवाई की मांग की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।