Move to Jagran APP

आधी आबादी की चुनावी भागीदारी : सभी प्रमुख दलों ने इस बार दिए महिला प्रत्याशी

- 70 प्रत्याशियों में मात्र 8 महिलाएं फिर भी चार सीटों पर मुकाबले को बना रही दिलचस्प -----

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Oct 2020 07:28 PM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2020 07:28 PM (IST)
आधी आबादी की चुनावी भागीदारी : सभी प्रमुख दलों ने इस बार दिए महिला प्रत्याशी

- 70 प्रत्याशियों में मात्र 8 महिलाएं, फिर भी चार सीटों पर मुकाबले को बना रही दिलचस्प

loksabha election banner

----------------- जासं, नवादा : नवादा जिले में इस चुनाव में आधी आबादी यानि महिलाओं को सभी प्रमुख दलों ने भागीदारी दी है। पांच में चार विधानसभा क्षेत्रों में किसी न किसी बड़े दल से महिलाएं चुनावी समर में उतरी हैं। सभी लड़ाई के केंद्र में हैं, ऐसे में चुनाव दिलचस्प हो रहा है। वैसे जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 70 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिसमें 8 महिलाएं हैं।

बात नवादा विधानसभा की करें तो यहां से राजद ने विभा देवी को उतारा है। पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद की पत्नी हैं। इसके पूर्व 2019 में नवादा लोकसभा से राजद प्रत्याशी थी, सफलता नहीं मिली थी। विधानसभा चुनाव के हिसाब से पहली बार चुनावी समर में उतरी हैं। यहां से जदयू के कौशल यादव, लोजपा के शशिभूष्ण कुमार सहित कुल 15 प्रत्याशियों में एक मात्र महिला विभा देवी हैं।

हिसुआ में कांग्रेस ने नीतू कुमारी पर भरोसा जताया है। नीतू कुमारी पूर्व मंत्री स्व. आदित्य सिंह की पुत्रवधु हैं। पूर्व में 2010 में कांग्रेस व 15 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। सफलता नहीं मिली थी। इस बार महागठबंधन की उम्मीदवार हैं। पूरे दमखम के साथ मैदान में हैं। इस सीट पर भाजपा के अनिल सिंह सहित आठ प्रत्याशी मैदान में हैं।

गोविदपुर में जदयू ने पूर्णिमा यादव को उम्मीदवार बनाया है। तीन बार चुनाव जीत चुकी हैं। चौथी पारी खेलने के लिए मैदान में डटी हैं। गत चुनाव इसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीती थी। इस बार यहां से एक और महिला हृदया देवी जनता दल सेक्यूलर के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। यहां से राजद के मो. कामरान, लोजपा के रंजीत यादव सहित 15 प्रत्याशी हैं।

वारिसलीगंज से भाजपा ने अरूणा देवी को टिकट दिया है। तीन बार चुनाव जीती हैं। गत चुनाव भाजपा के टिकट पर ही जीती थी। यहां से एक अन्य महिला पूर्व विधायक प्रदीप कुमार की पत्नी आरती सिन्हा भी निर्दलीय प्रत्याशी हैं। कांग्रेस के सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह सहित कुल आठ प्रत्याशी हैं।

रजौली सुरक्षित में किसी बड़े दल ने महिला को प्रत्याशी नहीं बनाया। फिर भी यहां से दो महिलाएं मूल निवासी पार्टी की प्रियंका देवी और निर्दलीय प्रेमा चौधरी मैदान में हैं। राजद के प्रकाश वीर और भाजपा के कन्हैया कुमार कुमार सहित 22 प्रत्याशी मैदान में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.