लेखिका राशि सिन्हा को मिला तिलकामांझी राष्ट्रीय सम्मान
नवादा की लेखिका डॉ.राशि सिन्हा को तिलकामांझी राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्ह
नवादा की लेखिका डॉ.राशि सिन्हा को तिलकामांझी राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। भागलपुर विश्वविद्यालय परिसर स्थित दिनकर भवन में प्रख्यात गांधीवादी विचारक सह पूर्व सांसद डॉ. रामजी सिंह ने यह सम्मान दिया। अंग मदद फाउंडेशन द्वारा पिछले पांच वर्षों से प्रथम स्वाधीनता सेनानी तिलका मांझी की याद में शिक्षा, साहित्य, खेल, प्रत्रकारिता, समाज आदि में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया जाता है। कार्यक्रम में प्रख्यात पत्रकार कुमार कृष्णन ने गांधी पर अपने विचार रखे। वरिष्ठ पत्रकार लतांत प्रसून ने मंच संचालन किया। विशिष्ट अतिथि के रुप में पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रतन मंडल, विचार सहचर के संपादक ब्रह्मदेव, वैदेही फाउंडेशन के अमरनाथ झा, मैथिली भोजपुरी अकादमी दिल्ली के कार्यकारिणी सदस्य मिथिलेश कुमार व अंग मदद फॉउंडेशन की सचिव वंदना झा के साथ -साथ कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।