नगर पंचायत के मेस में गरीबों को मिलने लगा मुफ्त भोजन
लॉकडाउन के दौरान वारिसलीगंज नगर क्षेत्र में कोई भी गरीब भूखा न रहे इसके लिए सरकार के आदेशानुसार नगर पंचायत के द्वारा वारिसलीगंज रेलवे स्टेशन के पास स्थित स्वामी सहजानंद मिडिल स्कूल में निशुल्क भोजन देने की व्यवस्था शुक्रवार से शुरू कर दी गई है।
लॉकडाउन के दौरान वारिसलीगंज नगर क्षेत्र में कोई भी गरीब भूखा न रहे इसके लिए सरकार के आदेशानुसार नगर पंचायत के द्वारा वारिसलीगंज रेलवे स्टेशन के पास स्थित स्वामी सहजानंद मिडिल स्कूल में निशुल्क भोजन देने की व्यवस्था शुक्रवार से शुरू कर दी गई है। नगर कार्यपालक जयराम प्रसाद ने बताया कि नगर में निवास करने वाले कोई भी गरीब व्यक्ति जिन्हें भोजन की व्यवस्था नहीं है, स्कूल प्रांगण में बने मेस में आकर निशुल्क भोजन कर सकते हैं। गरीब लोगों को दो समय का भोजन दिया जाएगा। सुबह 11 बजे से दोपहर का भोजन व शाम 5 बजे से रात्रि का भोजन देने की व्यवस्था की गई है। भोजन को उक्त विद्यालय में कार्यरत रसोइया द्वारा तैयार करवाया जा रहा है। दूसरी तरफ नगर के कुछ वार्ड सदस्य अपने स्तर से गरीब लोगों को भोजन देने की व्यवस्था शुरू की गई है। इसमें साम्बे मिडिल स्कूल में वार्ड 17 के सदस्य विक्रम कुमार सोनू के द्वारा शिविर लगाया गया है।