पिकअप व टेंपो की टक्कर में चार घायल
कादिरगंज ओपी थाना क्षेत्र के सहजपुरा गांव के समीप बुधवार की देर रात पिकअप व टेंपो वाहन में टक्कर हो गई। इस घटना क्रम में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोगों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
नवादा । कादिरगंज ओपी थाना क्षेत्र के सहजपुरा गांव के समीप बुधवार की देर रात पिकअप व टेंपो वाहन में टक्कर हो गई। इस घटना क्रम में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोगों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया। बताया जाता है कि कादिरगंज बाजार से टेंपो चालक यात्री बैठाकर गुरम्हा गांव जा रहा था। इसी क्रम में सहजपुरा गांव के समीप विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना क्रम में टेंपो पर सवार गुरम्हा गांव निवासी रघुनंदन कुमार, मंजू देवी, सोबिया देवी व सरोज देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।