अलग-अलग दुर्घटना में चार युवक जख्मी
गुरुवार की शाम दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
गुरुवार की शाम दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। एक घटना नवादा-जमुई पथ पर पटवासराय पथ पर हुई। जहां अल्टो व बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में नगर थाना क्षेत्र के नदौरा गांव का पप्पू चौहान व कन्हाई चौहान जख्मी हुए हैं। घायल पप्पू ने बताया कि सदर अस्पताल में रिश्तेदार भर्ती हैं। उन्हें देखने के बाद वापस गांव लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही अल्टो कार से टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार दोनों युवक जख्मी हो गए। दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आसपास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल कन्हाई की हालत चिताजनक बताई जा रही है।
इधर, पटना-रांची पथ पर सछ्वावना चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। घायलों में नगर थाना क्षेत्र के बुधौल गांव का सूरज कुमार और नालंदा जिला के मानपुर थाना क्षेत्र के मखदुआन गांव का राहुल कुमार शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर बुंदेलखंड थाने की पुलिस वहां पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।