बूथ लूटने के प्रयास में सपा प्रत्याशी एजेंट समेत पांच गिरफ्तार
अकबरपुर,नवादा। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर प्रखंड के 157 मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा
अकबरपुर,नवादा। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर प्रखंड के 157 मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हो गया। सवेरे 7 बजे से मतदान शुरू हुआ जो 5 बजे शाम तक चला। भारी संख्या में मतदाता मतदान केन्द्रों पर कतारबद्ध खड़े दिखे। जैसे-जैसे समय निकलता गया मतदाताओं की संख्या में वृद्धि होती गयी। 4 बजे तक सभी बूथों पर 55 प्रतिशत वोट डाले गये। प्रखंड क्षेत्र के सभी बूथों पर पारा मिलेट्री, जिला पुलिस बल और कहीं-कही रैपिड एक्सन फोर्स की तैनाती की गयी थी।
प्रखंड के मतदान केन्द्र संख्या 217 उत्क्रमित मध्य विद्यालय महेशडीह पर कुछ शरारती तत्व बूथ लूटने का प्रयास कर रहे थे। जिसकी गुप्त सूचना डीएम और एसपी को दी गयी। ऐन मौके पर पदाधिकारी मतदान केन्द्र संख्या 217 पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा बूथ लूटने का प्रयास कर रहे दिनेश ¨सह, मनोज यादव, नीतीश कुमार, अनुज कुमार, पो¨लग एजेंट (सपा प्रत्याशी) राकेश कुमार को अधिकारियों ने धर दबोचा और थाने भेज दिया।
मतदान केन्द्र संख्या 217 महेशडीह को लूटने के प्रयास में दो गुटों में रोड़ेबाजी भी हुई। जिसमें कई लोग घायल हुए। घायलों में अरविन्द कुमार यादव आरपीएसएफ के दरोगा के साथ-साथ अखिलेश कुमार नामक एक मजिस्ट्रट भी शामिल हैं। दोनों घायलों को बेहतर इलाज हेतु नवादा सदर अस्पताल भेजा गया।
इधर, पुलिस ने तेलभद्रों मतदान केन्द्र संख्या 331 पर बोगस मतदान करने के आरोप में रामेश्वर यादव के पुत्र संजू कुमार को गिरफ्तार किया। माधोपुर मतदान संख्या 257 पर ईवीएम मशीन खराब रहने के कारण एक घंटा तक मतदान बाधित रहा। सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राधारमण मुरारी ने बताया कि प्रखंड के सभी मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ।