खाना बनाने के क्रम में घर में लगी आग
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत परतोकरहरी पंचायत के छोटकी अम्मा अम्मा गांव में विजय मांझी और गुड्डू मांझी के घर में बुधवार को आग लग गई।
नवादा। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत परतोकरहरी पंचायत के छोटकी अम्मा अम्मा गांव में विजय मांझी और गुड्डू मांझी के घर में बुधवार को आग लग गई। जिससे कई बेशकीमती सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में करीब एक लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह में खाना बनाने के दौरान अचानक ¨चगारी निकली। जिससे घर में आग लग गई। जिसके बाद घर में रहे लोगों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। आवाज सुनकर लोग वहां दौड़ पड़े और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। गृहस्वामी के अनुसार इस घटना में अनाज, कपड़ा, बर्तन, नगदी सहित लगभग एक लाख रुपया की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मुखिया प्रतिनिधि पप्पू महतो पीड़ितों के घर पहुंचे और हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि घटना की जानकारी सीओ को दी गई है।