Move to Jagran APP

खुद के सर्विस पिस्तौल से चली गोली से महिला सिपाही जख्मी, रेफर

व्यवहार न्यायालय के मुख्य द्वार पर शुक्रवार दोपहर गोली लगने से महिला सिपाही प्रियंका कुमारी जख्मी हो गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 11:24 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 06:13 AM (IST)
खुद के सर्विस पिस्तौल से चली गोली से महिला सिपाही जख्मी, रेफर
खुद के सर्विस पिस्तौल से चली गोली से महिला सिपाही जख्मी, रेफर

व्यवहार न्यायालय के मुख्य द्वार पर शुक्रवार दोपहर गोली लगने से महिला सिपाही प्रियंका कुमारी जख्मी हो गई। गोली उनके बाएं पैर के एड़ी के पास लगी है। कहा जा रहा है कि अपने ही सर्विस पिस्तौल से छेड़छाड़ के क्रम में उन्हें गोली लगी है। उन्हें साथी जवानों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया। घायल प्रियंका कुमारी (सिपाही नंबर-982) शिवहर जिले के पुनरहिया थाना क्षेत्र के कोल्हुआ ठीकहा गांव निवासी अरुण कुमार यादव की पुत्री हैं।

loksabha election banner

महिला सिपाही व्यवहार न्यायालय के मुख्य द्वार पर सुरक्षा में तैनात थी। वह सर्विस पिस्तौल को हाथ में रखी हुई थी। इसी बीच गोली फायर हो गई और उनकी पैर के एड़ी में जा लगी। जिसके बाद वह घायल हो गई और जमीन पर गिर गई। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां पर अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। कोर्ट परिसर के अंदर भी हड़कंप मच गया। कोर्ट की सुरक्षा में तैनात रहे पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने घायल महिला सिपाही को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी पाकर सदर एसडीपीओ विजय कुमार झा, नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल लिया।

----------------------

सर्विस पिस्तौल किया जब्त, खोखा बरामद

- नगर थाना की पुलिस ने घायल महिला सिपाही की सर्विस पिस्तौल को जब्त कर लिया है। घटनास्थल पर जांच के दौरान खोखा भी बरामद कर लिया गया। एसडीपीओ व नगर थानाध्यक्ष ने कोर्ट गेट पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। वहां पर तैनात रहे पुलिस पदाधिकारी व जवानों से भी पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में सर्विस पिस्तौल से ही गोली चलने की बात सामने आ रही है।

---------------------

कहते हैं एसपी

- महिला सिपाही की हालत खतरे से बाहर है। दुर्घटनावश गोली लगी है। वैसे गोली कैसे चली, इसकी जांच कराई जाएगी। सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जाएगा।

हरि प्रसाथ एस, एसपी, नवादा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.