खाद नहीं मिलने पर किसानों ने किया हंगामा
करीबरावां प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल के गोदाम के पास किसानों ने बुधवार।
By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 07:32 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 07:32 PM (IST)
नवादा। पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल के गोदाम के पास किसानों ने बुधवार को हंगामा किया। किसानों ने गोदाम बंद रहने के कारण खाद नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारियों से करने की बात कही। धेवधा के किसान पप्पू ¨सह, मिर्जापुर के चंदेश्वर प्रसाद, गुलनी के रणधीर प्रसाद, वरशा के कुशेश्वर प्रसाद, महनाजीतपुर के दामोदर यादव आदि ने बताया सुबह से खाद लेने के लिए गोदाम के पास खड़े हैं, परंतु एक बजे तक गोदाम नहीं खोला गया। खाद नहीं मिलने से एक तो किसानों का समय बर्बाद हुआ, ऊपर से परेशानी भी हुई। कई किलोमीटर दूर से किसान खाद लेने पहुंचे थे, परंतु पदाधिकारियों व कर्मियों की मनमानी से परेशानी उठानी पड़ रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें