कौआकोल के जंगल में नक्सलियों व सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़
थाना क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित धमनी व मधुरापुर गांव के समीप पिछरिया जंगल में रविवार की रात नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई।
थाना क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित धमनी व मधुरापुर गांव के समीप पिछरिया जंगल में रविवार की रात नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से दर्जनों राउंड गोलियां चली। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर नक्सली भागने में सफल हो गए। फाय¨रग थमने के बाद एएसपी अभियान कुमार आलोक वहां पहुंचे और वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
बताया जाता है कि नक्सली संगठन का एरिया कमांडर अपने कुछ साथियों के साथ जंगल में लेवी वसूलने पहुंचा था। जिसकी भनक पुलिस को मिली। इसके बाद थानाध्यक्ष मनोज कुमार और सीआरपीएफ इंस्पेक्टर जवानों के साथ जंगल पहुंच गए। पुलिस पर नजर पड़ते ही नक्सलियों ने फाय¨रग कर दी। अचानक हुई फाय¨रग के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई शुरु कर दी। पुलिस की तरफ से करीब डेढ़ दर्जन राउंड फाय¨रग हुई। लेकिन अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। इसके बाद सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस लौट गई। एएसपी अभियान कुमार आलोक ने बताया कि पुलिस के पहुंचते ही नक्सलियों ने फाय¨रग की। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई है। इधर, सूत्रों की मानें तो पुलिस के पहुंचने से पूर्व नक्सली लेवी वसूल चुके थे और वापस लौट रहे थे। तभी सुरक्षाबलों के साथ आमना-सामना हुआ। बता दें कि जिले के जंगली-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों की सक्रियता इन दिनों बढ़ी हुई है। पुलिस भी सतत पीछा कर रही है। पिछले माह ही रजौली के रतनपुर में हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया था।