पंचायत समिति की आठ सीटों पर मतदान आज
नवादा। अकबरपुर प्रखंड के चार पंचायतों की आठ पंचायत समिति सीटों पर दो जुलाई को होने मतद
नवादा। अकबरपुर प्रखंड के चार पंचायतों की आठ पंचायत समिति सीटों पर दो जुलाई को होने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान कर्मियों को राशि व चुनाव सामाग्रियां देकर बूथों के लिए रवाना कर दिया गया है। प्रखंड कार्यालय स्थित काउंटर पर वोटर लिस्ट, बेलैट बॉक्स, सील पेपर, मुहर, डायरी समेत अन्य सामाग्रियां मतदान कर्मियों को दिया गया। प्रखंड निवार्ची पदाधिकारी सह रजौली के भूमि सुधार उपसमाहर्ता अखिलेश कुमार ने बताया कि मतदान केन्द्रों पर पेयजल एवं रोशनी की मुक्कमल व्यवस्था की गयी है। मतदान के लिए बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। गश्ती दल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गयी है। शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस है। चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं हो, इसके लिए शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रखंड में कुल 63 मतदान केन्द्रों पर मतदान होना है। सभी बूथों को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।