महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास
थाना क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात घर में घुसकर 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया।
थाना क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात घर में घुसकर 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। महिला व उसके पति ने विरोध किया तो दोनों के साथ मारपीट की गई। बताया जाता है कि इसी गांव के अलाउद्दीन अंसारी नामक व्यक्ति दीवार फांदकर घर के कमरे में प्रवेश कर गया और महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला व उसके पति के विरोध करने और चीखने-चिल्लाने पर दोनों की जमकर पिटाई कर दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपित दबंग किस्म का व्यक्ति है। दो वर्ष पहले भी उसने खेत में काम करने के दौरान दुष्कर्म का प्रयास किया था। तब पुलिस और पंचायत के जनप्रतिनिधि ने महिला की आवाज को दबा दिया था। थानाध्यक्ष एमके वर्मा ने बताया कि शिकायत के आलोक में मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप