दूसरी शादी रचाने पर पत्नी ने पति पर दर्ज कराई प्राथमिकी
पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचाने वाले युवक को जेल की हवा खानी पड़ी। पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव का है।
पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचाने वाले युवक को जेल की हवा खानी पड़ी। पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव का है।
बताया जाता है कि नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के ओइआव निवासी सुरेंद्र कुमार की पुत्री बेबी कुमारी की शादी 2012 में नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा निवासी लूटन माहतो के पुत्र पिन्टु कुमार के साथ हुई थी। 2014 में दोनों के एक बच्चे भी हुए। पिछले कुछ वर्षों से पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर नहीं रह रहे थे। ऐसे में बेबी ससुराल की बजाय मायके में रह रही थी। इस बीच पति ने दूसरी शादी रचा ली। इसकी जानकारी मिली तो 15 अप्रैल को बेबी ससुराल पहुंची। जहां सच्चाई सामने आने के बाद उसने थाने की शरण ली। और पति के साथ ही ससुर व ससुराल के अन्य परिजनों सास मुन्नी उर्फ कारी देवी,देवर सोनू कुमार व देवरानी शोभा कुमारी को आरोपित करते हुए पति के दूसरी शादी रचाने सहित दहेज उत्पीड़न आदि के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज करा दी। पुलिस कांड 97/19 दर्ज करते हुए एक्शन में आई और पति को गिरफ्तार कर ली। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव ने बताया कि आरोपित पति को जेल भेज दिया गया है।
-------------------
दूसरी शादी की दिलचस्प कहानी
-पिन्टु की गिरफ्तारी के बाद उसके द्वारा दूसरी शादी रचाने की एक दिलचस्प कहानी भी सामने आई। दूसरी पत्नी जो कि जिले के पकरीबरावां थानाक्षेत्र के धेवधा गांव निवासी महेंद्र महतो की पुत्री खुशबू कुमारी है ने पुलिस को बताया कि पिन्टु कुमार से करीब 18 माह पहले मोबाइल पर मिस कॉल के जरिए जान-पहचान हुई। बातचीत के सिलसिले में नजदीकियां बढ़ी। कुछ माह पूर्व इंटर की परीक्षा के दौरान दोनों की मुलाकात नवादा में हुई। उसके बाद 4 अप्रैल 2019 को कोर्ट मैरिज कर लिया। शादी में दोनों के परिवार शामिल नही हो सके थे। खुशबू के अनुसार शादी के बाद से हमलोग कहुआरा में रह रहे थे।