नोट:: किसान का लोगो लगा लें:::: मौसम की बेरूखी से किसान परेशान
नवादा : जिले के किसान मौसम की बेरूखी से परेशान हैं। आधा दिसम्बर पूस माह का ग्यारह दिन बीत
नवादा : जिले के किसान मौसम की बेरूखी से परेशान हैं। आधा दिसम्बर पूस माह का ग्यारह दिन बीत गया है, और अबतक कंपकंपी वाली ठंड का पता नहीं है। ऐसें में किसानों को अपने रबी फसलों की ¨चता सताने लगी है। गेहूं के लिए तो मौसम का गर्म होना काफी नुकसानदेह है। इसके साथ ही गर्म कपड़ा बेचने वाले दुकानदारों की भी परेशानियां बढ़ी हुई है। पौष के साथ दिसम्बर का महीना कड़ाके की ठंड के लिए जाना जाता था। ग्रामीण क्षेंत्रों से लेकर बाजारों तक में शाम ढलने के पूर्व से अलाव का जलना आरंभ हो जाता था। फिलहाल स्थिति अलाव जलाने वाली नहीं है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 40 प्रतिशत रही जबकि हवा 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के बावजूद भी ठंड का अहसास लोगों को नहीं हुआ। ऐसे में बाजार में गर्म कपड़ों की बिक्री भी स्पीड नहीं पकड़ रही है। हवा में नमी की मात्रा कम रहने से गेहूं की फसल प्रभावित हो रही है। तापमान का अधिक होना किसानों के लिए ¨चता का सबब बनने लगा है। वैसे कड़ाके की ठंड का असर 14 जनवरी तक माना जाता है। 14 को मकर संक्रांति में प्रवेश के साथ ही मौसम गर्म होना आरंभ हो जाता है। इसका असर उत्पादन पर पड़ना लगभग तय है।