Move to Jagran APP

बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन पर चर्चा

प्रखंड कार्यालय नारदीगंज में मंगलवार को बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर विकास मित्रों के साथ बैठक की हुई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Jul 2019 06:04 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jul 2019 06:04 PM (IST)
बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन पर चर्चा
बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन पर चर्चा

प्रखंड कार्यालय नारदीगंज में मंगलवार को बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर विकास मित्रों के साथ बैठक की हुई। इसकी अध्यक्षता बीडीओ राजीव रंजन ने की। यह बैठक एक्शन एड महिला विकास निगम व यूनिसेफ के सहयोग से किया गया। एक्शन एड के जिला समन्वयक अरविद कुमार ने बाल विवाह व दहेज प्रथा को सामाजिक कुरीति बताते हुए इसके कारण व निदान के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। उन्होंने अनुसूचित टोले में बने किशोर-किशोरियों की समूह के साथ बैठक करने व जनजागरुकता फैलाने पर बल दिया। इसके अलावा प्रखंड स्तरीय व पंचायत स्तरीय टास्क फोर्स का पुर्नगठन कर इसे सक्रिय करने की बात कही। वहीं बीडीओ ने कहा कि बाल विवाह को रोकने के लिए सूचना तंत्र विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह की सूचना मिलने पर दोनों पक्षों पर कानूनी प्रावधान के तहत कार्रवाई की जाएगी। महिला विकास निगम के प्रखंड समन्वयक संतोष कुमार ने सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दिया। जिससे बाल विवाह को रोकने मे मदद मिलेगी। मौके पर विकास मित्र बालचंद कुमार सदा, अमित कुमार, मनोज मांझी समेत अन्य विकास मित्र मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.