विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने योजनाओं का जाना हाल
बिहार विधान सभा की प्राक्कलन समिति की बैठक शुक्रवार को सर्किट हाउस नवादा में हुई।
बिहार विधान सभा की प्राक्कलन समिति की बैठक शुक्रवार को सर्किट हाउस नवादा में हुई। अध्यक्षता सभापति संजय सरावगी ने की। सभापति ने संबंधित पदाधिकारियों से परिचय लिया। विभागवार पदाधिकारियों से बारी-बारी से प्रतिवेदन की समीक्षा की। ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद नवादा, नगर पंचायत वारिसलीगंज, नगर पंचायत हिसुआ, निबंधन कार्यालय, पर्यटन विकास निगम, वाणिज्यकर विभाग, जेल अधीक्षक, बाल विकास परियोजना, लघु सिचाई सभी से से बारी-बारी से समीक्षा की गई। सभी विकास योजनाओं को समय से पूरा करने का निर्देश दिया गया। बिहार विधान सभा की प्राक्कलन समिति के अध्ययन दल-1 की राज्य के अंदर की स्थल अध्ययन यात्रा में विरेन्द्र कुमार सिंह संयोजक सभापति-1, महेश्वर प्रसाद यादव सदस्य, आदित्य नारायण पाण्डेय सदस्य शामिल हुए।
-----------
आज अकबरपुर में सात निश्चय योजनाओं का जायजा लेगी समिति शनिवार को अकबरपुर प्रखंड में प्राकलन समिति के सदस्यों का दल सात निश्चय योजना को देखने जाएगा। जिले में होने वाले प्रगति, आपदा विभाग से संबंधित अनुग्रह अनुदान राशि वितरण, मुख्यमंत्री कन्या विवाह, मुख्यमंत्री शहरी नल जल योजना, शहरी आवासीय योजना, नली गली पक्कीकरण योजना, पौधारोपण आदि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा की गयी। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. श्रीनाथ प्रसाद, अपर समाहर्ता ओम प्रकाश, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी विश्वेशर ओझा, नगर परिषद पदाधिकारी देवेन्द्र सुमन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अर्चना कुमारी, डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार आदि उपस्थित थे।