केंद्र में चल रही तानाशाह सरकार : शक्ति
राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष।
राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। पार्टी के जिला प्रभारी सह हिलसा विधायक शक्ति ¨सह यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र में तानाशाही सरकार चल रही है। विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की वर्तमान सरकार से अनुसूचित वर्ग, अल्पसंख्यक और बेरोजगारों को निराशा हुई है। लोकसभा चुनाव में जनता एनडीए को सबक सिखाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने वायदों को पूरा करने में विफल साबित हुई है। जिससे जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। रजौली विधायक प्रकाशवीर ने कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी लागू है। एनडीए शासनकाल में अनुसूचित और वंचित समाज का शोषण हो रहा है। जिलाध्यक्ष महेंद्र ने कहा कि अगले कुछ महीनों में दो चुनावों का सामना करना है। नवादा विधानसभा का उपचुनाव और लोकसभा का चुनाव होगा। लिहाजा सभी कार्यकर्ता अभी से चुनावी तैयारियों में मुस्तैदी से जुट जाएं। विनोद यादव ने कहा कि इस विकट राजनैतिक परिस्थिति में राजबल्लभ प्रसाद का परिवार संगठन के साथ चट्टान की तरह खड़ा रहेगा। प्रधान महासचिव ब्रजेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सूबे में अपराधियों का बोलबाला बढ़ गया है। जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रसाद ¨सह, ¨प्रस तमन्ना ने कहा कि देश की सरकार ने जनता को ठगने का काम किया है। अल्पसंख्यक समुदाय राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और राजबल्लभ के साथ खड़ा रहेगा। मौके पर मथुरा यादव, संजय प्रभात, प्रो. रामेश्वर प्रसाद, कमरुबारी धमौलवी, नंदकिशोर वाजपेयी, र¨वद्र यादव, अफसर नवाब, बसंती देवी, वाल्मीकि यादव, महफूज आलम, सुरेंद्र यादव, उमेश यादव, रेखा देवी, परमानंद ¨सह, शशिभूषण शर्मा, बालेश्वर यादव, रामकृष्ण राजवंशी, विक्रम कुमार, नंदकिशोर यादव, राजा कुमार, कुंदन राय, अंबिका साव, आलम खान, मंजूर आलम रइन, शेर अली खान, अफजल खान, मो. कासिम शाह, कृष्णा यादव, सीताराम चौधरी आदि उपस्थित थे।