युवक का शव बरामद, पीट-पीटकर हत्या की आशंका
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव में रविवार की सुबह एक युवक का शव बरामद मिलने पर सनसनी फैल गई। मृतक 24 वर्षीय सकलदीप कुमार उसी गांव के धनेश्वर मिस्त्री का पुत्र था। शव उसके घर के कुछ दूर पीछे बरामद किया गया। शरीर पर चोट के कुछ निशान मिले हैं। आशंका है कि पीट-पीटकर युवक की हत्या की गई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

बताया जाता है कि केंदुआ गांव में सुबह नींद खुलने पर लोगों की नजर सकलदीप के शव पर पड़ी। जिसके बाद यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ वहां पर जुट गई। तत्काल इसकी सूचना मुफस्सिल थाने की पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने हत्या की पुष्टि की है। हालांकि पीट-पीटकर हत्या किए जाने से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी। युवक का शव बरामद होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मामले में पीटकर हत्या किए जाने की प्राथमिकी छह लोगों पर कराई गई है।
-----------------------
तीन दिनों के अंतराल में हत्या की दूसरी वारदात
- मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तीन दिनों के अंतराल में हत्या की यह दूसरी वारदात है। इसके पहले शुक्रवार को रुस्तमपुर गांव में ग्रामीण चिकित्सक विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक सवार तीन अपराधियों ने क्लीनिक पहुंचकर ग्रामीण चिकित्सक को गोली मार दी थी। दो गोली सीने में और एक गोली सिर में लगने से घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में नामजद अनिता देवी को गिरफ्तार किया गया है। हत्या की वारदातों के बाद लोगों में रोष देखा जा रहा है।