गोलीबारी में पिता-पुत्री को किया घायल
थानाक्षेत्र के बाघीवरडीहा पंचायत की बरडीहा निवासी 40 वर्षीय राजेश कुमार सिन्हा व।
नवादा। थानाक्षेत्र के बाघीवरडीहा पंचायत की बरडीहा निवासी 40 वर्षीय राजेश कुमार सिन्हा व उनकी 17 वर्षीया पुत्री काजल कुमारी अपराधी द्वारा की गई गोलीबारी में घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गुरुवार को वरडीहा के ही निप्पु कुमार सिन्हा ने राकेश के घर जाकर रंगदारी की मांग की। मना करने पर पिस्टल से गोली चला दिया। जिससे दरवाजे पर खड़ा पिता-पुत्री घायल हो गई। गोली पिता को दाएं हाथ व पुत्री को बाएं हाथ में लगी है। दोनों घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मामले को गंभीर देख नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वैसे, चिकित्सकों ने बताया कि गोली से घायल पिता व पुत्री खतरे से बाहर हैं। बताया जाता है अपराधी प्रवृति के निप्पु आठ-नौ वर्ष पूर्व गांव के ही दिलनवाज खां की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उक्त मामले में निप्पु जेल भी गया था। घटना की खबर के बाद पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है। पुलिस वरडीहा गांव पहुंचकर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मृत्युंजय प्रसाद ¨सह ने बताया कि जल्द ही आरोपित निप्पु को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बावत सूत्र बताते हैं कि जख्मी राजेश का अपने भाई रंजीत के साथ भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। रंजीत ने ही निप्पु को बुलाया था। सदर अस्पताल में इलाजरत राजेश ने बताया कि गोलीबारी करने के बाद निप्पु ने केश-मुकदमा करने पर जान मारने की धमकी दी है। बता दें कि आरोपित निप्पु लोजपा नेत्री आभा सिन्हा का पुत्र है।