सीतामढ़ी में कार्यरत दारोगा का निधन
सीतामढ़ी के टाउन थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक इंद्रदेव राम का निधन हो गया।
सीतामढ़ी के टाउन थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक इंद्रदेव राम का निधन हो गया। रविवार को पैतृक गांव गो¨वदपुर प्रखंड बहरगांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसके पूर्व उनकी शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मृतक के बड़े बेटे मनोज राम ने बताया कि पिता सीतामढ़ी टाउन थाना में कार्यरत थे। 13 जनवरी को घर आए थे। गांव में की उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। नवादा में डॉ. अर¨वद कुमार के यहां तत्काल इलाज के लिए भर्ती कराया था। जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया था। पटना ले जाने के क्रम में बिहारशरीफ पहुंचते ही हार्ट ब्लॉक करने से उनका निधन हो गया। शव को घर लाया गया और विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर शव सीतामढ़ी ले गए। जहां शनिवार को एसपी सुजीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने सीतामढ़ी पुलिस लाइन में सलामी दी। उसके बाद शव गांव लाया गया। जहां अंतिम संस्कार हुआ। मौके पर पुत्र मनोज राम, सनोज राम, निरंजन राजवंशी, मुकेश कुमार, अरुण कुमार, कमलेश कुमार, पुत्री सरोज कुमारी, खुशी कुमारी, पत्नी कालो देवी आदि उपस्थित थे। असामयिक निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।