माले ने चलाया जनसंपर्क अभियान
19 फरवरी को पटना में आयोजित अधिकार रैली की सफलता को लेकर शुक्रवार को भाकपा-माले के प्रखंड सचिव सुरेन्द्र नाथ गोस्वामी ने जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पटना चलने का आह्वान किया।
By Edited By: Published: Sat, 18 Feb 2017 03:10 AM (IST)Updated: Sat, 18 Feb 2017 03:10 AM (IST)
नवादा। 19 फरवरी को पटना में आयोजित अधिकार रैली की सफलता को लेकर शुक्रवार को भाकपा-माले के प्रखंड सचिव सुरेन्द्र नाथ गोस्वामी ने जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पटना चलने का आह्वान किया। उन्होंने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड के कलौन्दा, महानन्दपुर, दरियापुर, फरहा, राजादेवर आदि गांवों का सघन दौरा कर लोगों से सम्पर्क साधा तथा पटना चलकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। मौके पर रेखा देवी, रूबी देवी, पुतुल देवी, अनुज कुमार, मुसाफिर मांझी, ब्रहमदेव राजवंशी आदि लोग साथ थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें