Move to Jagran APP

शंभु पाठक बने विहिप के प्रखंड अध्यक्ष

नगर पंचायत के श्रीकृष्णापुरी मुहल्ला स्थित श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी में गुरुवार को विश्व हिन्दू परिषद की बैठक जिलाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।

By Edited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 02:50 AM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 02:50 AM (IST)

नवादा। नगर पंचायत के श्रीकृष्णापुरी मुहल्ला स्थित श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी में गुरुवार को विश्व हिन्दू परिषद की बैठक जिलाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विहिप, हिन्दुत्व और गौ रक्षा पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर परिषद की प्रखंड शाखा का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से ठाकुरबाड़ी निवासी शंभू पाठक को प्रखण्ड विहिप का अध्यक्ष मनोनित किया गया। जबकि निरंजन कुमार को सचिव का दायित्व सौपा गया। वहीं प्रखंड कोषाध्यक्ष के पद पर मृत्युजंय कुमार का मनोनयन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष का ताज मिलने के बाद शंभू पाठक ने कहा कि संगठन के प्रति समर्पित भाव से काम करूंगा। संगठन की मजबूती के लिए पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर तन मन धन से कार्य किया जाएगा। जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को हिन्दुत्व, विहिप तथा गौ माता की रक्षा का का संकल्प दिलाया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज समय की मांग है कि भारत माता को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाने की। आपसी एकता के साथ हिन्दुत्व की रक्षा करना ही विहिप का दायित्व है। बैठक में जिला सचिव ज्ञानेन्द्र भूषण पाठक, हेमंत कुमार, अभिषेक कुमार, हर्ष कुमार,मृत्युजंय कुमार, हिमांशु, गोपेश, अनिल, कन्हाय कुमार, अमरदीप कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी समर्पण को दुहराया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.