विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीबीएसई : दयाल के बच्चों ने मचाया धमाल

By Edited By:
Published: Mon, 30 May 2016 09:11 PM (GMT+05:30)

नवादा। सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में दयाल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने धमाल मचाया। स्कूल के असद सलीम,

News Article Hero Image

नवादा। सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में दयाल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने धमाल मचाया। स्कूल के असद सलीम, शिवम हिमांशु, साक्षी श्री, प्रांजल दीक्षित व युसूफ रिजवी ने शानदार सफलता हासिल करते हुए 10 सीजीपीए प्राप्त किया। वहीं अराधना ने 9.8, अबीहा नाज ने 9.6, अमित राज ने 9.2, अमित कुमार व तनवीर आलम ने 9 सीजीपीए प्राप्त किया। विद्यालय निदेशक तुलसी दयाल ने बताया कि स्कूल के दस बच्चों 9 सीजीपीए से अधिक अंक प्राप्त किया। सफल बच्चों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। निदेशक तुलसी दयाल ने सफल बच्चों को शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। सचिव शिल्पी सिन्हा, प्राचार्य महेंद्र प्रसाद सिन्हा ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दी।

--------------------------------

फ्रंटलाइन के बच्चों ने मारी बाजी

फोटो-23 से 47 तक

नवादा : फ्रंटलाइन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में बाजी मारी है। निदेशक प्रो. विजय कुमार ने बताया कि स्कूल के सभी बच्चों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि कुल 23 छात्र व 11 छात्राओं ने 10 सीजीपीए हासिल किया है। सफल विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। निदेशक ने कहा कि बच्चों व शिक्षकों की कड़ी मेहनत के कारण यह उपलब्धि हासिल हो सकी है।

--------------------------------

जेडीपीएस का रिजल्ट रहा बेहतर

फोटो-20,21,22

नवादा : जीवन दीप पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। स्कूल की छात्रा महिमा कुमारी, काजल कुमारी व छात्र अभिषेक हर्ष ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। इस विद्यालय से 53 छात्र-छात्राएं सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी ने सफलता हासिल करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय निदेशक डॉ. उर्मिला भगत, कार्यकारी निदेशक डा. एकलव्य भगत व प्राचार्य डा. विजय कुमार ने पांडेय ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।

--------------------------------

विवेकानंद तथा संत जांस के बच्चों ने मचाया धमाल

फोटो-49 से 57

वारिसलीगंज : शनिवार को सीबीएसई मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2016 का परिणाम घोषित होते ही वारिसलीगंज बाजार स्थित विवेकानंद तथा संत जांस पब्लिक स्कूल में खुशी व्याप्त हो गई। दोनों विद्यालय से परीक्षा में पांच दर्जन से अधिक परीक्षार्थी 10 सीजीपीए के साथ सफल हुए है। विवेकानंद पब्लिक स्कूल से कुल 127 विद्यार्थी सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमे 42 बच्चों ने 10 सीजीपीए के साथ परीक्षा पास किया है। जबकि 60 बच्चे 9 सीजीपीए से उपर प्राप्त किया है। और 25 बच्चों को 9 सीजीपीए से कम मिले है। अपने बच्चों की सफलता पर विद्यालय के उपनिदेशक परमानंद समेत अन्य शिक्षक तथा शिक्षकेतर कर्मियों ने खुशी जाहिर करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। दूसरी ओर संत जांस पब्लिक स्कूल से कुल 159 बच्चे सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें 32 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया है। जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रिया सिन्हा तथा अंकित कुमार का रहा है। अपने बच्चो की सफलता पर संत जांस के निदेशक मंडली के सदस्यों सुनील कुमार, मोती प्रसाद, बिपिन कुमार तथा उमेश प्रसाद, प्राचार्य यूके प्रसाद समेत विद्यालय परीवार ने खुशी का इजहार किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।