सीएए के समर्थन में आभार यात्रा आज
सीएए के समर्थन में भाजपा विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को बाजार में आभार यात्रा निकाली जाएगी। इसकी सूचना एसडीएम को दी गई है। भाजपा के रजौली मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य उर्फ गगन विश्व हिदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड संयोजक पिटू कुमार वर्मा ने बताया कि सीएए देश हित के लिए है लेकिन कुछ लोग जनता को भ्रमित कर देश में शांति भंग करने के लिए माहौल तैयार कर रहे हैं।
सीएए के समर्थन में भाजपा, विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को बाजार में आभार यात्रा निकाली जाएगी। इसकी सूचना एसडीएम को दी गई है। भाजपा के रजौली मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य उर्फ गगन, विश्व हिदू परिषद, बजरंग दल के प्रखंड संयोजक पिटू कुमार वर्मा ने बताया कि सीएए देश हित के लिए है, लेकिन कुछ लोग जनता को भ्रमित कर देश में शांति भंग करने के लिए माहौल तैयार कर रहे हैं। जो देश हित में नहीं है। इसलिए उन लोगों का दायित्व है कि देश की जनता को सही जानकारी दें व सरकार द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए सरकार के साथ मजबूती से एकजुट होकर खड़े हों। इसी को लेकर शुक्रवार को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच रजौली बाजार में सीएए के समर्थन में शांति पूर्ण रूप से भ्रमण कर आभार यात्रा निकाली जाएगी।