विधानसभा चुनाव की तैयारी पर बैठक में चर्चा
स्थानीय मालती कंप्लेक्स स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को वारिसलीगंज विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत बमबम की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
स्थानीय मालती कंप्लेक्स स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को वारिसलीगंज विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत बमबम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, विधायक अरुणा देवी, जिला पार्षद अंजनी कुमार समेत विधान सभा क्षेत्र के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन शैलेंद्र शर्मा ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता है। और कार्यकर्ताओ को मान सम्मान देकर सक्रियता को बनाए रखना पार्टी के वरीय अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है। आगामी विधानसभा चुनाव में दमदार जीत दर्ज करवाने के लिए बूथ स्तर पर जीत को मूल मंत्र बताया गया। मुन्ना ने वारिसलीगंज, काशीचक तथा पकरीबरावां के मंडल अध्यक्षों को सक्रिय होकर प्रत्येक बूथों तक पहुंचने का निर्देश दिया। कहा गया कि बूथ कमिटी अगर सशक्त होगी तब ही पार्टी की जीत सुनिश्चित होगी। कहा गया कि 20 से 29 फरवरी तक सभी मंडलों के अध्यक्ष टीम बनाकर सशक्त पंचायत सक्रिय बूथ को अभियान के रूप में चलना है। जिसके बाद मार्च माह में विस के तीनों प्रखंडों में अलग-अलग कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करना है। बैठक को विधायक अरुणा देवी, जिला पार्षद अंजनी कुमार, शैलेंद्र शर्मा, संजय कुमार मंगल, प्रियरंजन श्रीनिवास, जितेंद्र कुमार आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कौशलेश कुमार, मदन सिंह, बासो राम, सोनू कुमार, दिलीप कुमार, विधायक प्रतिनिधि रामसकल सिंह सहित तीनों प्रखंडों के मंडल अध्यक्ष तथा जिले के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।