भाजपा आइटी सेल की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन
भाजपा आइटी सेल की जिला कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को किया गया। जिला संयोजक अभिजीत कुमार ने कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की है।
भाजपा आइटी सेल की जिला कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को किया गया। जिला संयोजक अभिजीत कुमार ने कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि चार सह संयोजक व 16 कार्यकारिणाी सदस्य बनाए गए हैं। जिसमें सह संयोजक के रूप में मनीष कुमार गोविद, अविनाश कुमार, दीपक कुमार व साकेत बिहारी को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही प्रेम शंकर, रूद्रप्रताप सिंह, अजय कुमार, मंदीप कुमार, पंकज कुमार, राजेश कुमार, रामकृष्ण कुमार, संतोष कुमार, संजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार गोलू, शिवम कुमार, मनीष कुमार व राहुल कुमार को कार्य समिति सदस्य मनोनीत किया गया है। जिला संयोजक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है। पंकज बने वाणिज्य मंच के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
नवादा : जिला भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष पंकज कुमार मुन्ना को वाणिज्य मंच बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। प्रदेश संयोजन नीरज कुमार ने उनका मनोनयन किया है। इसके पूर्व वे भाजयुमो में जिलाध्यक्ष सहित कई पदों पर रह चुके हैं। कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।