Move to Jagran APP

भाजपा संगठन के विस्तार का आधार है सदस्यता : डॉ. ठाकुर

भाजपा के वरिष्ठ नेता सांसद डॉ. सीपी ठाकुर ने शनिवार को जिले में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 08:18 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 06:29 AM (IST)
भाजपा संगठन के विस्तार का आधार है सदस्यता : डॉ. ठाकुर
भाजपा संगठन के विस्तार का आधार है सदस्यता : डॉ. ठाकुर

भाजपा के वरिष्ठ नेता सांसद डॉ. सीपी ठाकुर ने शनिवार को जिले में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। समाहरणालय के समीप आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य सुरेश प्रसाद सिंह सहित कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. ठाकुर ने कहा कि भाजपा संगठन के विस्तार का आधार है सदस्यता। इसी को लेकर देश भर में संगठन पर्व सदस्यता अभियान का आगाज किया गया है। उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता के तौर पर भाजपा का सदस्य होने के नाते अपने आपको हमें कभी कम नहीं आंकना चाहिए। भाजपा का कार्यकर्ता कमाल कर सकता है। आज अगर हमें विजय मिल रही है तो इसके पीछे कार्यकर्ताओं का खून पसीना ही है। आज से जो सदस्यता अभियान शुरु हो रहा है उसके मूल में भी यही भावना है। दल के साथ देश के दूत बनकर हमें काम करना है। सदस्यता अभियान को हम राष्ट्र की प्रगति के लिए विश्वास, दोस्ती और बंधुत्व का मजबूत सूत्र मानते हैं।

loksabha election banner

मौके पर वारिसलीगंज विधायक अरुणा देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शशिभूषण कुमार उर्फ बबलू, सदस्यता प्रभारी डॉ. रामसागर सिंह, भाजपा नेता प्रो. विजय कुमार सिन्हा, केदार सिंह, विनय कुमार, राजेंद्र सिंह बाबू, नवीन केशरी, विकास कुमार, रामपदारथ सिंह, अर्जुन राम आदि उपस्थित थे। सदस्यता अभियान के बाद डॉ.ठाकुर भाजपा नेता अनिल मेहता के नवादा स्थित आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने भोजन किया। साथ ही डॉ. ठाकुर ने अनिल मेहता की पत्नी विनीता मेहता को भाजपा की सदस्यता दिलाई। उसके बाद डॉ. ठाकुर नवादा परिसदन पहुंचे जहां डॉ. विमल कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों का एक शिष्टमंडल उनसे मिलकर नवादा के स्वास्थ्य संबंधित मुद्दों पर चर्चा किया।

इसके पूर्व नवादा पहुंचने पर केंदुआ बाइपास में जिलाध्यक्ष शशिभूषण कुमार बबलू , पार्टी नेता अनिल मेहता, प्रमोद कुमार चुन्नू सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद डॉ. ठाकुर कस्तूरबा बालिका विद्यालय पहुंचे। जहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर पौधरोपण का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पौधरोपण कर उसका संरक्षण करने तथा समाज को इसके लिए प्रेरित करने को कहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.