बाइक की चोरी, प्राथमिकी दर्ज
नगर के प्रसाद बिगहा मोहल्ले से अकबरपुर थाना क्षेत्र के पतरंग गांव निवासी विपिन यादव की।
नवादा। नगर के प्रसाद बिगहा मोहल्ले से अकबरपुर थाना क्षेत्र के पतरंग गांव निवासी विपिन यादव की बाइक की चोरी हो गई। इस बाबत नगर थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वाहन स्वामी ने बताया कि वे अपनी बाइक (बीआर27बी-8286) को डॉ. अर¨वद कुमार की क्लीनिक के बाहर खड़ा किया था। इसी बीच चोरों ने बाइक गायब कर दिया। मुखिया ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
संस, नवादा : ओरैना पंचायत की मुखिया कांति देवी ने एसपी से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि गांव के ही बुलेटन ¨सह व सुबोध ¨सह अपने साथियों के साथ मिलकर घर पर हमला कर दिया। उन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद वह घर में दुबक गई। इसी बीच आरोपितों ने घर का ग्रिल व लाइट तोड़ दिया। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने एक आरोपित को पकड़ा था, लेकिन अगले दिन उसे मुक्त कर दिया गया। थाना से लौटने के बाद आरोपित अपने साथियों के साथ पुन: घर आकर जान से मारने की धमकी देने लगा। मुखिया ने आरोपितों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस घटना से परिवार के सभी सदस्य दहशत में हैं।