भाकपा माले एरिया कमेटी की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
बुधवार को भाकपा माले एरिया कमेटी की बैठक सचिव सुरेंद्र नाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई। प्राथमिक विद्यालय कलौंदा के प्रांगण में आयोजित बैठक में दल से जुड़े सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। इसमें जल संकट आवास खाद्यान्न आदि पर चर्चा हुई। कहा गया कि पानी के लिए सर्वत्र हाहाकार मचा हुआ है। गरीब लोग परेशान हैं।
बुधवार को भाकपा माले एरिया कमेटी की बैठक सचिव सुरेंद्र नाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई। प्राथमिक विद्यालय कलौंदा के प्रांगण में आयोजित बैठक में दल से जुड़े सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। इसमें जल संकट, आवास, खाद्यान्न आदि पर चर्चा हुई। कहा गया कि पानी के लिए सर्वत्र हाहाकार मचा हुआ है। गरीब लोग परेशान हैं। दो-दो मील दूर जाकर लोग पानी लाने को विवश है। मुख्यमंत्री नल- जल योजना फेल है। बैठक में कहा गया कि लोकसभा चुनाव हो रहा है। प्रधानमंत्री जाति- धर्म के नाम पर भगवाकरण कर रहे हैं। बैठक में आगामी 22 अप्रैल को भाकपा माले का 50 वां वर्षगांठ की सफलता पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि गंभीर समस्याओं को लेकर प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए जोरों की तैयारी चल रही है। मौके पर कृष्णा रविदास, ब्रह्मदेव राजवंशी, कैलाश राजवंशी, मोहन रविदास, मुकेश मांझी, मीणा देवी, पुतुल देवी, गिरजा देवी, मालती देवी आदि लोग उपस्थित थे।