विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सावधानी ही साइबर क्राइम से बचाएगी अपको : एसपी

By JagranEdited By:
Published: Thu, 27 Feb 2020 10:48 PM (GMT+05:30)

सावधानी ही आपको साइबर क्राइम से बचा सकती है। ऑनलाइन बैंकिंग के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। उक्त बातें नगर के ...और पढ़ें

सावधानी ही साइबर क्राइम से बचाएगी अपको : एसपी
सावधानी ही साइबर क्राइम से बचाएगी अपको : एसपी

सावधानी ही आपको साइबर क्राइम से बचा सकती है। ऑनलाइन बैंकिंग के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। उक्त बातें नगर के खरांठ पथ स्थित संत टेरेसा इंग्लिश हाईस्कूल के 10वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी हरि प्रसाथ एस ने कही। उन्होंने कहा कि आज के दौर में क्राइम का माध्यम साइबर से जुड़ गया है। सवाल-जवाब के माध्यम से साइबर अपराध से बचाव के कई टिप्स दिए।

एएसपी अभियान कुमार आलोक ने बच्चों को शिक्षण के कई सरल पहलुओं पर विस्तार से बताया। नवनिर्मित विज्ञान प्रयोगशाला का भी उद्घाटन कियागया। वद्यालय के प्रबंध निदेशक मेलबिन पॉल तथा प्राचार्य अनूप थॉमस ने 10वीं के छात्र-छात्राओं को ससम्मान पुरस्कार देकर विदाई दी। मौके पर मगही कवि नागेंद्र शर्मा बंधु, तथा संत जोसेफ विद्यालय रोह के प्राचार्य फादर भास्कर भी अतिथि के रूप में मौजूद थे। बेस्ट स्टूडेंट् का पुरस्कार तन्नू कुमारी को दिया गया। जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल कुमार, अंकिता कुमारी जुटी रहीं। जॉन कुमार को भी पुरस्कृत किया गया। मौके पर कार्यक्रम के सहयोगी संचालक पॉल, सिल्वेस्टर, जोसेफ, चैमिन, जितेंद्र, चंदन तथा बेंजामिन आदि काफी उत्साहित दिखे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।