Move to Jagran APP

प्रदेश साहू समाज के अध्यक्ष का आगमन आज, तैयारियां पूरी

बिहार प्रदेश तैलिक साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू सोमवार को पकरीबरावां आएंगे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 07:02 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 07:02 PM (IST)
प्रदेश साहू समाज के अध्यक्ष का आगमन आज, तैयारियां पूरी

बिहार प्रदेश तैलिक साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू सोमवार को पकरीबरावां आएंगे। उनके आगमन को ले प्रखंड के देवी स्थान में तैयारियां की गई है। दोपहर एक बजे वे पहुंचेंगे। सर्वप्रथम उन्हें सम्मानित किया किया जाएगा। ततपश्चात वे प्रखंड के साहू समाज को संबोधित करेंगे तथा 2 दिसम्बर को पटना के मिलर हाईस्कूल में आयोजित हुंकार रैली के लिए आमंत्रित करेंगे। इस सम्मान समारोह की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके जानकारी प्रखंड साहू समाज के प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर साव ने दिया। बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंड क्षेत्र के धमौल, बुधौली, दतरौल, पोकसी, मड़वा, गोपालपुर सहित अन्य गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया है। इस अभियान में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मनोज साव, साहू समाज के प्रखंड अध्यक्ष शिव दास, सचिव भगीरथ दास, संजय साव, विजय साव, शम्भू साव सहित कई अन्य शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.