असामाजिक तत्वों ने बाइक में लगाई आग
संसूनारदीगंज थाना क्षेत्र के गढ़ही गांव में असमाजिक तत्वों ने द्वारिक राजवंशी की बाइक में अ
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 06:28 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 06:29 PM (IST)
संसू,नारदीगंज : थाना क्षेत्र के गढ़ही गांव में असमाजिक तत्वों ने द्वारिक राजवंशी की बाइक में आग लगा दिया। घटना बुधवार की रात हुई। इस संबंध में द्वारिक राजवंशी ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर मामले की जांच करने की मांग की है। बताया जाता है कि अपने घर के समीप बाइक( बीआर 27/एल 3121) को रात में लगाया था। रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाइक में आग लगा दिया। आग की लपेटें देखकर आसपास के लोग जगे और आग पर काबू पाया। बाइक द्वारिक की बहु संगीता कुमारी के नाम से थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें