अखिल भारतीय किसान समिति ने किया पुतला दहन
संवाद सूत्र रजौली सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के बजरंगबली चौक पर अखिल भारतीय किसान समन्वय समिि
संवाद सूत्र, रजौली : सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के बजरंगबली चौक पर अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति द्वारा राष्ट्रव्यापी किसानों के सवाल लेकर प्रधानमंत्री व कृषि मंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉमरेड जगदीश यादव ने कृषि अध्यादेश रद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कृषि अध्यादेश 2020 से लोगों को नुकसान होगा और नई खेती नीति से किसानों को मंडियों में फसल के समर्थन मूल्य नहीं मिल सकेंगे। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान होगा क्योंकि किसान पहले कर्ज की मार तले परेशान है। डीजल, पेट्रोल और रोजाना प्रयोग में आने वाली वस्तुओं के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम वर्ग परेशान है।इसलिए किसानों के हित के लिए शारीरिक दूरी बनाते हुए किसानों पर अध्यादेश अपने के सवाल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं कृषि मंत्री रद्द करने की मांग की है। मेवालाल राजबंशी ने कहा कि कि किसानों पर अध्यादेश थोपना बंद किया जाना चाहिए। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान वैजनाथ सिंह, नरेश चौधरी, अर्जुन यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, एहसान आलम, सितो मांझी, चांदो यादव, दर्जनों कार्यकर्ता ने भी संबोधित किया।