Move to Jagran APP

तालाब खोदाई में भगवान विष्णु की खंडित प्रतिमा मिली

प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव अफसढ़ स्थित 360 बीघा में फैला है। पौराणिक धरोहर सरोदह तालाब की खोदाई के समय भगवान विष्णु की एक खंडित मूर्ति प्राप्त हुई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 09:05 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 09:05 PM (IST)
तालाब खोदाई में भगवान विष्णु की खंडित प्रतिमा मिली

प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव अफसढ़ स्थित 360 बीघा में फैला है। पौराणिक धरोहर सरोदह तालाब की खोदाई के समय भगवान विष्णु की एक खंडित मूर्ति प्राप्त हुई है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को सरकारी योजना के तहत चल रहे पोखर की खोदाई के दौरान ब्रह्म स्थान के आस पास पोखर से भगवान विष्णु की खंडित मूर्ति प्राप्त हुई है। जिसे ग्रामीण द्वारा पास स्थित ब्रह्म स्थान में रखा गया है। मूर्ति मिलने की खबर के बाद बड़ी संख्या में गांव लोग देखने पहुंचे। कुछ लोगों ने पूजा-अर्चना कर चढ़ावा भी चढ़ाया।

बता दें कि बिहार विरासत संरक्षण समिति में शामिल इस ऐतिहासिक गांव में पहले भी भगवान विष्णु के विभिन्न रूपों की मूर्ति के साथ दर्जनों शिवलिग व अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा गांव में यत्र तत्र बिखरी पड़ी हैं। कोरोना संकट काल के समय एक माह पहले प्रखंड क्षेत्र के चैनपुरा गांव के खेत से भगवान विष्णु की 4 फीट की मूर्ति मिट्टी खोदाई के दौरान मिली थी। जबकि अपसढ़ पंचायत के ही जमुआवा गांव की पोखर खोदाई में भगवान विष्णु की आदमकद प्रतिमा प्राप्त हो चुकी है। क्षेत्र में लगातार मिल रही भगवान विष्णु की मूर्ति से लोगों के मन में इस कोरोना काल की महामारी कम होने का विश्वास जगने लगा है। जानकारी हो कि वारिसलीगंज प्रखंड के अलावा काशीचक का पार्वती व महरथ गांव में भी कई देवी देवताओं मूर्तियां पूर्व से मिलती रही है। इस क्षेत्र की चर्चा विष्णु पुराण में मिलने की बात जानकार बताते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.