Move to Jagran APP

दो पक्षों के बीच जमकर पथराव, नौ गिरफ्तार

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समाय ढिबरी गांव में शनिवार की देर शाम दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। जिसमें कुछ लोगों के चोटिल होने की सूचना है। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 09:27 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 09:27 PM (IST)
दो पक्षों के बीच जमकर पथराव, नौ गिरफ्तार

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समाय ढिबरी गांव में शनिवार की देर शाम दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। जिसमें कुछ लोगों के चोटिल होने की सूचना है। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

पुलिस के मुताबिक बच्चों के बीच किसी मुद्दे पर विवाद हुआ था। बात बढ़ते-बढ़ते काफी संख्या में दोनों पक्ष के लोग जुट गए। नौबत पत्थरबाजी तक पहुंच गई। दोनों तरफ से रोड़े बरसाए गए। जिसमें कुछ लोग चोटिल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को संभाला गया। पुलिस ने इस मामले में अफरोज आलम, मो. इरफान, मो. तबरेज, तौफिक आलम, राजीव कुमार, संतोष कुमार, बंटी कुमार, उपेंद्र कुमार, मो. शहूद आलम को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाबत पुलिस की तरफ से प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें 25 नामजद और 30 अन्य अज्ञात को आरोपित किया गया है। गांव में पुलिस कैंप कर रही है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है। सूचना के बाद एसडीएम सदर उमेश कुमार भारती व एसडीपीओ विजय कुमार झा भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.