आठ और प्रवासी मिले कोरोना पॉजिटिव
शनिवार को जिले के आठ और प्रवासियों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इनमें नरहट के पांच गोविंदपुर के एक मेसकौर के एक व सिरदला प्रखंड के एक व्यक्ति शामिल हैं। हाल में ही सभी अन्य प्रदेशों से वापस गृह जिला लौटे थे।
शनिवार को जिले के आठ और प्रवासियों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इनमें नरहट के पांच, गोविंदपुर के एक, मेसकौर के एक व सिरदला प्रखंड के एक व्यक्ति शामिल हैं। हाल में ही सभी अन्य प्रदेशों से वापस गृह जिला लौटे थे।
डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार ने आठ नए संक्रमितों के मिलने की पुष्टि की। सभी के सैंपल जांच के लिए पटना भेजे गए थे। जांच के बाद कोरोना स्रंकमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इस प्रकार नवादा जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा 58 पर पहुंच गया है।
जिले में प्रवासियों के आने का सिलसिला शुरू होने के साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि होने लगी है। खासकर देश के हॉट स्पॉट वाले इलाके से लौट रहे प्रवासी संक्रमित पाए जा रहे हैं। जिससे जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और आमजनों की चिता बढ़ती जा रही है। जिले में संक्रमितों की संख्या को लेकर असमंजस की स्थिति बनी
- कोरोना संक्रमितों की संख्या को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। एक ओर राज्य स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को पहली रिपोर्ट में तीन नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की। वहीं, जिला प्रशासन ने दो संक्रमितों की ही पुष्टि की है। ऐसे में किस आंकड़े को सही माना जाए, यह समझ पाना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है।