नक्सलियों की टोह में 40 घंटे चला सर्च ऑपरेशन
बिहार-झारखंड की सीमा पर नक्सलियों की जमावड़े की सूचना पर झारखंड राज्य के कोड ।
नवादा। बिहार-झारखंड की सीमा पर नक्सलियों की जमावड़े की सूचना पर झारखंड राज्य के कोडरमा,गया जिला के सीमावर्ती इलाका व नवादा के रजौली व सिरदला के जंगली इलाका की नाकेबंदी कर करीब 40 घंटे का सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन कोई सफलता पुलिस कोनहीं मिली। नक्सलियों की घेराबंदी के लिए पुलिस की 6 पार्टी को लगाया गया था। लेकिन, पुलिस को नक्सलियों का कोई सुराग नही मिला और खाली हाथ लौटना पड़ा। नक्सलियों की घेराबंदी के अभियान में कोबरा 205, कोबरा 203, 22वीं वाहिनी सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर, एसटीएफ, स्वाट, जिला पुलिस बल के जवान व कई अधिकारी शामिल थे। बताया जाता है कि मंगलवार की रात झारखंड राज्य की सीमा से नक्सलियों का एक दस्ता हथियार से लैस होकर इस इलाके में प्रवेश किया था। इसी सूचना पर अंतरराजयीय सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस संबंध में एएसपी अभियान कुमार आलोक ने बताया कि नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यह अभियान दो दिन व एक रात चला। लेकिन इस दौरान किसी तरह की आहट नहीं मिली। नक्सलियों के खिलाफ इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।