दो पक्षों के बीच हिसक झड़प में 16 लोग जख्मी
जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के धनगांवा गांव में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुई हिसक झड़प में 16 लोग जख्मी हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिसुआ में कराया गया। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। खेत में मुर्गी के घुसने के बाद विवाद बढ़ा था।
जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के धनगांवा गांव में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुई हिसक झड़प में 16 लोग जख्मी हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हिसुआ में कराया गया। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। खेत में मुर्गी के घुसने के बाद विवाद बढ़ा था।
बताया जाता है कि कमलेश सिंह अपने खेतों की पटवन कर उसमें फसल लगाए थे। उस खेत में गांव के सलाउद्दीन अंसारी की दर्जन मुíगयां घुस गई थी। सुबह खेतों की हालत देख कमलेश नाराज हो गए और उन लोगों को कोसने लगे जिनकी मुíगयों ने खेत की दशा बिगाड़ दी थी। यह बात सलाउद्दीन को नागवार गुजरी और वे कमलेश से उलझ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों तू-तू, मैं-मैं होते होते मारपीट होने लगी और देखते ही देखते हिसक रूप ले लिया। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर रोड़ेबाजी होने लगी। लाठी-डंडे भी चलने लगे। कुछ ग्रामीणों ने स्थिति की भयावहता को देखकर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। स्थिति काबू में नहीं आने परजानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी। हिसुआ, मेसकौर एवं नरहट थाना की पुलिस के साथ एसडीपीओ रजौली संजय कुमार, आरक्षी निरीक्षक हिसुआ सूर्यमणी राम पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद स्थिति नियंत्रित हो सका।
झड़प में रोहित कुमार, संदीप कुमार, रूबी देवी, सुशील महतो, प्रवीण कुमार, मनीष कुमार ,रविन्द्र कुमार, मो. असफर अंसारी, मो. शहवाज आलम, मो. हसनैन, मो. वाहिद, मो. परवेज, मो. नसरीउद्दीन, अरवाज अंसारी एवं मंजर अली कुल 16 लोग जख्मी हुए हैं। धनगांवा में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस कैंप कर रही है। संवाद संप्रेषण तक किसी पक्ष के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी।