निषेधाज्ञा के बाद भी दबंगों द्वारा किया जा रहा निर्माण
संवाद सहयोगी, रजौली (नवादा): रजौली निवासी स्व. कृष्णा साव की पत्िन मीना देवी गुरुवार को रोते-विलखत
संवाद सहयोगी, रजौली (नवादा): रजौली निवासी स्व. कृष्णा साव की पत्िन मीना देवी गुरुवार को रोते-विलखते थाना पहुंची और दबंगो द्वारा किये जा रहे मकान निर्माण पर रोक लगाने की माग की। वह बार-बार पुलिस से इंसाफ दिलाये जाने की गुहार लगा रही थी। पीड़ित महिला मीना देवी ने बताया कि पति के मर जाने के बाद वह अपने छ: बेटियों का भरन-पोषण मजदूरी कर रही है। पूर्व में खरीद की गयी जमीन जिसका खाता नं0 231, प्लौट नं0 2290 की चार डिसमिल जमीन पर उसके बगलगीर उमेश राजवंशी, भगवान राजवंशी जर्बदस्ती मकान का निर्माण करा रहा है। शिकायत पूर्व में रजौली थाना एवं सीओ से की थी। निर्माण कार्य को रोकने को लेकर एलआरडीसी के न्यायालय में आवेदन भी किया था। जिसके बाद एलआरडीसी ने उस पर धारा 107 लगा दिया। बावजूद दबंगों द्वारा मकान निर्माण कराया जा रहा है। महिला की शिकायत थी कि वे लोग उसके साथ अक्सर मार-पीट करने को तैयार रहते है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने कहा कि जाच कर कार्रवाई की जायेगी।