खून से लथपथ हाल में थाने पहुंचा दंपत्ति
संवाद सूत्र, रजौली (नवादा) : अम्मातरी गाव में पटवन को लेकर हुए हिंसक झड़प में दंपति जख्मी हो गया। घ
By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 10:03 AM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 10:03 AM (IST)
संवाद सूत्र, रजौली (नवादा) :
अम्मातरी गाव में पटवन को लेकर हुए हिंसक झड़प में दंपति जख्मी हो गया। घटना की सूचना थाने को दी गई है। बताया जाता है कि गेंहू के खेत में पटवन को ले अम्मातरी निवासी ब्रहम्देव यादव व उनकी पत्नी को सगे भतीजे अरूण यादव, देवेन्द्र यादव, राजेश यादव सहित चिंता देवी, रानी देवी आदि ने लाठी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर जख्मी को इलाज के लिए रजौली पीएचसी में भर्ती करा दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें