मनवा में काफी मशक्कत के बाद हुआ मतदान
संसू, हिसुआ (नवादा) :
मनवा के मतदान केन्द्र संख्या 67 के मतदान को रद्द कर रविवार को पुर्नमतदान किये जाने से खफा ग्रामीण वोट बहिष्कार के निर्णय पर अड़ गये। खुद एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो एवं हिसुआ विधायक अनिल सिंह को ग्रामीणों के बीच जाकर अनुनय विनय करना पड़ा। ग्रामीण थानाध्यक्ष पर भेद भाव का आरोप लगा उन्हे हटाने की माग पर अड़े थे। तब एसपी ने थानाध्यक्ष को चुनाव कार्य से अलग कर दिया। इसके बाद सुबह सवा दस बजे के करीब एक विकलाग मतदाता ने सर्वप्रथम अपना पहला वोट देकर मतदान प्रक्त्रिया को शुरू किया। हालाकि इसके बावजूद गाव के अधिकाश मतदाता बहिष्कार के निर्णय पर अड़े रहे। लिहाजा दोपहर 12 बजे तक 1298 मतदाता के विरूद्ध मात्र 46 वोट ही पड़े और मतदान समाप्ति तक मात्र 83 वोट डाले गये। जानकारी के अनुसार पीठासीन पदाधिकारी की डायरी के आधार पर मतदान केन्द्र संख्या 67 का मतदान रद्द कर रविवार को दोबारा चुनाव कराया जा रहा था। मतदान कर्मी व सुरक्षा बल ससमय बूथ पर पहुंच भी गये। लेकिन ग्रामीणों ने वोट नही देने का निर्णय लिया। और स्थानीय प्रशासन के विरूद्ध जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस बावत ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष उमाशकर पर आरोप लगाते हुये कहा उन्हीं के दबाव में मनवा के मतदान केन्द्र संख्या 67 को रद्द किया गया। जबकि मनवा के ही मतदान केन्द्र संख्या 68 पर बूथ लूट की गई। लेकिन उसे रद्द नहीं किया गया।