मां की गोद भराई कर महिलाओं ने की मां की उपासना
बिहारशरीफ। बुधवार को अष्टमी के दिन पंडालों में गोद भराई को लेकर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा है।
बिहारशरीफ। बुधवार को अष्टमी के दिन पंडालों में गोद भराई को लेकर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा है। महिलाओं ने स्नान-ध्यान कर नए वस्त्र धारण कर फल-फूल के साथ मां देवी की गोद भराई कर अपने व परिवार के लिए मंगलकामना की। भैसासुर चौराहा, डाकबंगला मोड़, रांची रोड, बसारविगहा, रामचन्द्रपुर, मंगला स्थान, भरावपर, पुलिस लाइन दुर्गा मंदिर, मेहरपर, पहड़पुरा, आशानगर, किसान कॉलेज मोड़, सहोखर आदि जगहों पर पूजा-अर्चना व गोद भराई को लेकर भक्तों की लंबी कतार लगी रही। कुल मिलाकर मां की पूजा के बाद वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा था। हर कोई मां की दीदार को उतावले दिख रहे थे। भैसासुर काली मंदिर के पास अधिक भीड़ होने के कारण पूजा समिति व पुलिस प्रशासन ने महिलाओं को कतारबद्ध किया। इधर आशानगर पुल के पास चावल से बनी मां दुर्गा की प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र बनी रहीं। इस तरह शहर के मंगला स्थान में दहेज प्रथा पर बनाई गई आकर्षक झांकी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। इधर, पूजा में भक्तों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है।