सैकड़ों महिला शिव भक्तों ने बुढ़वा महादेव पर किया जलाभिषेक
बिहारशरीफ। जय मां काली महिला कांवरिया संघ, एकंगरसराय की महिला शिव भक्त ं 81 फुट की कांवर के साथ बड़ी
बिहारशरीफ। जय मां काली महिला कांवरिया संघ, एकंगरसराय की महिला शिव भक्त ं 81 फुट की कांवर के साथ बड़ी संख्या में फतुहा त्रिवेणी घाट पहुंची। यहां गंगाजल भरने के बाद लगभग 30 किलोमीटर सड़क मार्ग से पैदल चलकर श्रद्धालुओं का दल गुरुवार को एकंगरसराय पहुंची जहां उन्होंने बुढ़वा महादेव पर जलाभिषेक किया। एकंगरसराय पहुंचने पर बाजारवासियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालु गीता देवी ने कहा कि जय मां काली महिला कांवरिया संघ इस तरह का आयोजन कई वर्षों से करता आ रहा है। भक्ति में ही शक्ति है। भगवान की पूजा-अर्चना करने से ही सुख, शांति व समृद्धि मिलती है। कुमकुम ¨सह ने कहा कि सच्चे मन से भगवान की पूजा-अर्चना करने वालों को जीवन मे कभी कष्ट नहीं होता।